फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिनी बैंक संचालक को प्रेम जाल में फंसाकर ठगा, महिला पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र में एक महिला के खिलाफ मिनी बैंक संचालक को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी करने और झूठे दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि चार वर्ष पहले आरोपी महिला उनके पति के पास खाता खुलवाने आई थी। आरोप है कि उसने मोबाइल नंबर लेकर पति को प्रेम जाल में फंसा लिया और बाद में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने लगी।
तहरीर के अनुसार, 10 जनवरी को चंदौसी कोतवाली में शिकायत की गई और 27 फरवरी को मुख्यमंत्री जनसुनवाई में भी मामला उठाया गया। समझौते के बाद भी महिला धमकी देती रही। आरोप है कि एक अप्रैल को आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला लगातार उसके पति का मानसिक, आर्थिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रही है। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चंदौसी की कान्हा विहार कॉलोनी निवासी आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें