फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चंदौसी से करोड़ों की जमीन की फाइल गायब, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Jan 2018 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद चंदौसी से करोड़ों रुपये की जमीन से संबंधित फाइल गायब हो गई है। इसका खुलासा आरटीआई द्वारा उक्त जमीन से संबंधित मांगी गई सूचना के बाद हुआ। करीब सत्रह साल से यह फाइल गायब है लेकिन किसी ने इसे तलाश करने की जरूरत महसूस नहीं की। अब अधिशासी अधिकारी ने पालिका के ही एक सेवानिवृत्त हो चुके लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बात वर्ष 2000 व 2001 की है, जब शहर के बीच स्थित पालिका की जमीन को एक सिनेमा हाल को लीज या फिर किराये पर दिया गया था लेकिन इसके बाद उस जमीन का बैनामा भी सिनेमा हाल मालिक के परिवार के ही नाम कर दिया गया। संभवत: नीलामी की प्रक्रिया अपनाई गई थी। लेकिन उक्त बैनामे व नीलामी की प्रक्रिया की फाइल को नगर पालिका परिषद से गायब कर दिया गया। अब आरटीआई कार्यकर्ता तीरथ कुमार चतुर्वेदी ने इस जमीन से संबंधित सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगी तो पालिका ने उक्त फाइल को तलाशना शुरू किया।

ईओ ने जब रिटायर्ड किराया लिपिक ओमप्रकाश सिंह से इस बाबत पूंछा तो उन्होंने जवाब दिया कि उक्त फाइल को तत्कालीन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रेनू कुमारी ने अपने कैंप कार्यालय मंगवाया था। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पालिकाध्यक्ष के कैंप कार्यालय में उक्त फाइल किसको दी थी। उधर तत्कालीन पालिकाध्यक्ष रेनू कुमारी उक्त फाइल की जानकारी होने से इनकार कर रही है। कुल मिलाकर कर्मचारियों की साठगाठ से पालिका कार्यालय से करोड़ों रुपये की जमीन से संबंधित फाइल गायब कर दी गई है।
विज्ञापन


ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने चंदौसी कोतवाली में सेवानिवृत्त किराया लिपिक ओमप्रकाश सिंह पुत्र बल्देव प्रसाद निवासी गणेश कालोनी ब्रजनगर कालोनी चंदौसी के खिलाफ अभिलेखों को गायब करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें