फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लिंटर की तराई करते समय करंट लगने से दूधिये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में मकान के लिंटर तराई करते समय एलटी लाइन के करंट की चपेट में आकर हरिसिंह (35) बेहोश हो गिर गए। उनकी दूध की डेयरी थी। लिंटर पर पानी भरे पानी में करीब एक घंटे तक पड़े रहे। पता लगने पर परिजन उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए बहजोई ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी हरिसिंह शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने मकान के लिंटर की तराई करने के लिए छत पर गए थे। जहां एलटी लाइन के केबिल में कट होने से करंट लग गया। बेहोश होकर वह छत पर भरे पानी में गिर गए। एक घंटे बाद छत पर पत्नी बंटी गई तो हरि सिंह को बेहोश पड़ा देख चीख निकल गई। पत्नी ने किसी तरह तार हटाए।
परिजन हरि सिंह को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से इलाज के लिए बहजोई ले गए। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। परिजनों ने बताया कि हरि सिंह गांव धनारी पट्टी बालू शंकर के मजरा चुरामन की मड़ैया में दूध की डेयरी चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। तीन दिन पहले ही मकान का लिंटर डलवाया था। जिसकी तराई करने के लिए छत कर गये थे। दूधिया की मौत होने से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें