बनियाठेर(संभल)। क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने बेटे से कहासुनी होने के बाद सल्फास खाकर जान दे दी। अधेड़ अचेत अवस्था में खेत में पड़े मिले। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर बेटे से कहासुनी होने के बाद अधेड़ ने खेत पर जाकर सल्फास निगल लिया और अपने एक रिश्तेदार को फोन कर सल्फास खाने की जानकारी दी। रिश्तेदार ने परिजनों को बताया तो वह खेत पर पहुंचे और अचेत अवस्था में मिले अधेड़ को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने देर रात बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद