फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोशनी से जगमग हुआ मेथोडिस्ट चर्च, विशेष प्रार्थना हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में विशेष आराधना का आयोजन किया गया। मसीही समाज के लोगों ने चर्च में एकत्र होकर प्रभु यीशु के गीत गाए और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मेथोडिस्ट चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से जगमग नजर आया।
विज्ञापन

ईसाई समाज में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस के रूप में मनाया जाएगा। सोमवार की शाम सुभाष रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। चर्च परिसर में युवतियों ने क्रिसमस ट्री को सजाया। रात आठ बजे चर्च विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मसीही समाज के लोगों ने चर्च में पहुंच कर आस्था से प्रभु यीशु को याद किया। गीत गाकर प्रभु यीशु का गुणगान किया। इस दौरान चर्च के पादरी ने प्रभु यीशु के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि यीशु ने शांति का संदेश दिया है। यही वजह से आज पूरी दुनिया में उनके अनुयायी हैं। इसके बाद बच्चों ने कैंप फायर में विभिन्न खेलों का आनंद उठाया। इस दौरान विशाल मोहन, सुनील पॉल, आशुतोष सेमुअल, जया मोहन, सोनिया पॉल, अंजू मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें