जुनावई में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रेस में भाग लेते एथलीट। स्रोत आयोजक
जुनावई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ब्लाॅक स्तर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष एथलीटों ने 500 मीटर की रेस में भाग लेकर एकता अखंडता का संदेश दिया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एथलीटों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ब्लाक मुख्यालय स्तर पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार की देखरेख में महिला व पुरुष एथलीटों की 500 मीटर की रेस कराई गई। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार के द्वारा सोमवार को 500 मीटर रेस अजीजपुर मार्ग पर चिरंजी लाल इंटर काॅलेज तक कराया गया।
इस मौके पर प्रथम स्थान प्राप्त करने उमेश कुमार को 1500 रुपये की धनराशि व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि द्वितीय स्थान पर पवन कुमार 1000 रुपये व शील्ड तथा तृती स्थान पर टीटू को 500 रुपये व शील्ड तथा महिलाओं में चौथे स्थान प रहीं हेमलता, पांचवां स्थान पर छाया, छठे स्थान पर नीतू को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मेघपाल सिंह, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मधुप कुमार आर्य सहित आदि मौजूद रहे।