चंदौसी। वाल्मीकि समाज की ओर से रविवार को करेली रोड की एक धर्मशाला में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि मंजू दिलेर व डॉ. सुषमा ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार विंद्रा, मदन पाल, संजय राजौरिया, जयकमल, अजय राजवर, नितिन शर्मा, मिलन कुमार, प्रमोद कुमार, दर्शन लाल, राकेश कुमार, जसवंत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद