फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के मेंथा कारोबारी को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार और हस्तशिल्पी में कारीगर का उत्पादन भी चयनित

सार

संभल के मेंथा कारोबारी को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार और हस्तशिल्पी में कारीगर का उत्पादन भी चयनित संभल।संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि मेंथा कारोबारी को पुरस्कार कई बिंदुओं के आधार पर हुआा है।उसमें प्रमुख बिंदु कारोबारी बढ़ाने का शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के मेंथा कारोबारी को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार और हस्तशिल्पी में कारीगर का उत्पादन भी चयनित
विज्ञापन

संभल। संभल के मेंथा कारोबारी को वर्ष 2019-20 का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) में प्रथम पुरस्कार मिला है। जबकि 2021-22 में हस्तशिल्प कारीगर को दक्षता पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। इससे कारोबारियों और हस्तशिल्प कारीगरों का हौसला बढ़ा है। मुरादाबाद डिवीजन के संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि संभल की अरोरा एरोमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के मालिक अरविंद कुमार अरोरो को एमएसएमई में वर्ष 2019-20 में प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री ने दिया है। सरायतरीन के होली चौक निवासी हस्तशिल्पी हसीब खान को दक्षता पुरस्कार मिला है। हसीब खान ने जिस उत्पादन पर काम किया था। वह चयनित किया गया और उन्हें हस्तशिल्पी के रूप में दक्ष माना। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि मेंथा कारोबारी को पुरस्कार कई बिंदुओं के आधार पर हुआा है। उसमें प्रमुख बिंदु कारोबारी बढ़ाने का शामिल है। मेंथा कारोबारी ने बताया कि प्रदेश में प्रथम पुरस्कार मिलने से वह काफी खुश हैं। हस्तशिल्पी ने भी पुरस्कृत होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें