फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा लेकर जा रहे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दो घायल

सार

भूसा लेकर जा रहे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दो घायल धनारी (संभल)।हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।पुलिस ने घायल रोडवेज चालक दिनेश, परिचालक धर्मेंद्र को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूसा लेकर जा रहे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दो घायल
विज्ञापन

धनारी (संभल)। शुक्रवार को भोर में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मझोला चौराहे के पास भूसे से लदे ट्रक से बुद्ध विहार डिपो की बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायल हुए रोडवेज बस के चालक व परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और बस में सवार पांच यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर भेजा।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ के थाना इगलास गांव खजरो निवासी दिनेश बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस के चालक हैं। शुक्रवार को भोर में चालक रोडवेज बस को मुरादाबाद से अलीगढ़ की ओर लेकर जा रहे थे। बस में परिचालक जिला आगरा के थाना खैरागढ़ गांव कहपुरा निवासी धर्मेंद्र भी थे। धनारी क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मझोला चौराहे के पास सामने से आ रहे भूसा लदे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ट्रक गड्ढे में जा घुसा और रोडवेज बस हाईवे पर ही खड़ी रह गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल रोडवेज चालक दिनेश, परिचालक धर्मेंद्र को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को पीछे से आ रही बसों में बैठाकर गंतव्य की ओर भेजा। इसके बाद सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें