धनारी (संभल)। गांव उधरनपुर अजमतनगर रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात 12 बजे गांव उधरनपुर अजमत नगर निवासी हरदेवी पत्नी नत्थो को शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की रात करीब 12 बजे गांव उधरनपुर अजमतनगर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव की शिनाख्त गांव उधरनपुर अजमत नगर निवासी हरदेवी पत्नी नत्थो के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बेटे दुर्गेश कुमार ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थीं। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे वह घर से निकली थीं। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।