जुनावई (संभल)। गुन्नौर के गांव रिबाड़ा में भाई ने मोबाइल दिलाने से इन्कार किया तो 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव रिबाड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोरी गांव के एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार की सुबह छात्र ने अपने बड़े भाई से मोबाइल दिलाने की जिद की तो मां ने कहा कि उसके पिता जब दिल्ली से आएंगे तो वह मोबाइल दिला देंगे। इसी बात पर छात्र खफा हो गया और घर में बनी बैठक में पहुंचकर रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने बताया कि जब वह रस्सी से लटका तो रस्सी टूट गई। कुछ देर बाद जब बैठक में पहुंचकर देखा तो वह जमीन पर पड़ा था और गले में फंदा कसा हुआ था। तत्काल उपचार के लिए लेकर दौड़े लेकिन उसने उपचार मिलने से पहले दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।