संभल (संभल)। जिले में कुत्ते और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन बंदर और कुत्ते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मदारों की नींद नहीं टूट रही है। जिला अस्पताल में ही 20-25 मामले हर दिन पहुंच रहे हैं। इनमें कुत्ते के काटने के मामले ज्यादा रहते हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक, जिला अस्पताल में एक दिन में कुत्ते काटने के 15 और बंदर काटने के 5-7 मामले पहुंचते हैं। इन्हें वैक्सीन लगाई जाती है। जिले में भले ही कुत्ते और बंदरों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुत्तों को पकड़ने की कवायद कोसो दूर है। अफसर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।