फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाईनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चाईनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर समाज हित संरक्षण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। साथ ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। बुधवार को समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम जिलाधिकारी संजीव रंजन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि चाइनीज मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी बाजारों में इसकी अवैध बिक्री हो रही है। इसकी चपेट में आने से आए दिन लोग घायल होते रहते हैं। इसके बाद भी प्रशासन गंभीर नहीं है। बताया कि जिले में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष महंत भगवानदास, संजीव सहारा, राकेश वार्ष्णेय, नितिन शर्मा, देवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें