चंदौसी (संभल)। खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने जनपद में 13 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के उपरांत एक नमूना भरा। जबकि 12 कारोबारियों को को लाइसेंस व पंजीकरण की शर्तों का पालन करने को नोटिस जारी किए। बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. पीके त्रिपाठी ने टीम के साथ गांव सहजनाबाद में एक चक्की, गांव रसूलपुर बेहटा में दो मिठाई की दुकान, गांव देहपा में तीन किराना स्टोर, चंदौसी के बहजोई रोड पर चार किराना स्टोर तथा संभल में दो किराना दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव देहपा में संतराम किराना स्टोर से हिम गोल्ड ब्रांड के कुट्टू आटा का नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा। जबकि 12 कारोबारियों को लाइसेंस व पंजीकरण की शर्तों का पालन करने को नोटिस जारी किए। नोटिस का पालन न करने की स्थिति में लाइसेंस व पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। नमूने की जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।