चंदौसी(संभल)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से ब्याज सहित गन्ना का भुगतान, बिजली आपूर्ति, आलू खरीद और रसोई गैस की किल्लत समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में छह अगस्त 2012 के आदेशों के अनुसार किसानों को ब्याज सहित गन्ना भुगतान न होने की स्थिति तक आरसी न काटे जाने, किसानों को मनमाने ढंग से भेजे जाने वाले बिजली बिलों की समस्या का समाधान करने, एलपीजी की कालाबाजारी बंद किए जाने, किसानों को आलू का उचित मूल्य व मुआवजा दिए जाने और किसानों की खतौनी और आधार कार्ड के नाम में संशोधन के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। किसानों की फार्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया सरल किए जाने की मांग की गई है।
इसके साथ ही मांगपत्र में चेतावनी दी गई है कि किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और उनका समय से समाधान नहीं किया गया तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान धरना प्रर्दशन करने को मजबूर होंगे।
जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में विकास शर्मा, नेम सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, वीरपाल, आशिक अली, हाशिम अली, नीतू चौधरी, रतन सिंह, प्रेमपाल सिंह, कल्याण सिंह, चंद्रपाल आदि रहे।