फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल कल्कि देव तीर्थ समिति के सदस्यों ने कई बिंदुओं को प्रशासन के सामने रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम और एसपी की अध्यक्षता में संभल कल्कि देव तीर्थ समिति एवं पर्यटन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संभल कल्कि देव तीर्थ समिति के सदस्यों ने कई बिंदुओं को प्रशासन के सामने रखा।
विज्ञापन

नगर पालिका संभल के अंतर्गत सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना, 24 कोसीय परिक्रमा विजन प्लान, तीर्थ स्थलों के विकास के लिए भूमि क्रय करने, कुरुक्षेत्र तीर्थ आदि पर चर्चा की गयी। प्राचीन क्षेमनाथ तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ द्वारा 24 कोसीय परिक्रमा के अन्तर्गत क्षेमनाथ तीर्थ के पास स्थित बाईपास से परिक्रमा मार्ग के ऊंचा रखने के बिंदु को रखा ताकि बरसात के समय परिक्रमा मार्ग पर जलभराव की स्थिति न रहे। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समिति के सदस्य संजय पोली ने प्राचीन तीर्थों के रखरखाव से संबंधित बिंदु को रखा। बैठक में संभल के प्राचीन 68 तीर्थों व 19 महा कूपों एवं 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के विकास से संबंधित पीपीटी का अवलोकन भी किया। इस दौरान एडीएम समेत समिति से जुड़े सभी अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें