फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में मेंथॉल उत्पादों की मांग न होने से भारत में मंदी

Sun, 25 Feb 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
chaina, chaina flag
विज्ञापन
चीन में मेंथॉल उत्पादों और मेंथा ऑयल की मांग घटने तथा वायदा बाजार की ओर से बिकवाली तेज किए जाने का असर मेंथा के भारतीय बाजार पर पड़ रहा है। इससे मेंथा व्यापारी और किसान सकते में हैं। तेजी की उम्मीद कर रहे कारोबारियों को करारा झटका लगा है लेकिन एक सप्ताह में बाजार भाव सुधरने के आसार हैं। व्यापारियों ने भी मेंथा के भाव में तेजी का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


पड़ोसी देश चीन में भारत से बड़े पैमाने पर मैंथा ऑयल और मैंथॉल उत्पादों की खरीदारी होती रही है लेकिन ढाई महीनों से चीन में मांग घटी है। निर्यातकों ने बताया कि दिसंबर, जनवरी और फरवरी में चीन ने बहुत कम माल खरीदा। इससे भारतीय बाजार मंदी का शिकार हो गया। मंदी का एक और कारण एमसीएक्स के अपने भंडारण को कम करना भी है। पिछले पंद्रह दिन में बाजार भाव 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गया। इसके पीछे जहां चीन से व्यापार न होने का मुद्दा रहा।


वहीं इस दौरान सटोरियों ने भारतीय बाजार में मंदी का खेल खेला। फिलहाल बाजार में देखो और इंतजार करो की स्थिति है। आवक घट गई है। अगले एक एक सप्ताह में बाजार भाव सुधरने के आसार हैं। स्थानीय निर्यातक और कारोबारी कहते हैं कि चीन में शुक्रवार को नववर्ष के जश्न का समापन हो गया। शनिवार को हल्का-फुल्का कारोबार हुआ है। सोमवार से कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। खरीदारी निकलने पर बाजार भाव में सुधार होने का आंकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें