संभल। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की याचिका को लेकर सिरसी के मोहल्ला सरायसादक़ स्थित क़ादरी चिश्ती मंजिल में उलमा की बैठक हुई। हाफ़िज ग़ुलाम नबी ने कहा कि क़ुरआन का लफ़्ज भी बदल नहीं सकता। मौलाना फ़हीम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 26 आयतों को लेकर जो याचिका दायर की गई है, उसको मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। हाफ़िज क़ासिम ने कहा कि क़ुरआन पर मुसलमानों का ईमान है। ईमान से खिलवाड़ करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क़ारी मक़सूद व इफ़्तेख़ार अहमद क़ुरैशी ने कहा कि वसीम रिजवी की याचिका से गलत है। हुकूमत वसीम रिजवी को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कराए ताकि मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब पर आंच न आए। मुफ़्ती-ए-आजम सिरसी आलम रजा खां नूरी ने कहा कि क़ुरआन अमन का पैग़ाम देता है। अंत में मुफ़्ती ने अमन शांति के लिए दुआ कराई। हाफ़िज अली हुसैन, मौलाना इमरान बराही, हाफ़िज शराफ़त अली हुसैन, हाफ़िज मक़सूद, हाफ़िज नबी हसन, हाफ़िज कामिल, मौलाना अब्दुल करीम, रिफ़ाक़त आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
फोटो-नंबर 14