फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए जाट समाज ने फिर भरी हुंकार

Wed, 27 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
जाट समाज की बैठक में बोलते यशपाल मलिक
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने एक बार फिर आरक्षण के लिए हुंकार भरी है। देश भर के जाट समुदाय के लोग 10 मई को दिल्ली कूच करेंगे। जंतर-मंतर पर धरना देंगे। धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन


प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सक्रियता बढ़ा दी है। समिति के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी दिल्ली में अपनी जाति को एकत्र करके संगठन की ताकत का एहसास सरकार को कराएंगे। इसके तहत अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने सोमवार को संभल का दौरा किया।

इस दौरान बरेली सराय में बैठक की।  उन्होंने जाट समाज के चुनिंदा लोगों के साथ सीधा संवाद किया और आंदोलन के लिए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, चौधरी आनंद कुमार, धूम सिंह, सतेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, अजय गिल, अनुज, राजवीर, शिशुपाल, लवकेश देवल, मनेंद्र आदि ने भाग लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें