फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्यानुरूप गेहूं नहीं खरीदा तो नपेंगे केंद्र प्रभारी

Fri, 22 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
डीएम की बैठक
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियों, क्रय केंद्र प्रभारियों और प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त बैठक में जिलाधिकारी ने कहाकि जिले का गेहूं खरीद लक्ष्य 78500 मीट्रिक टन है। लक्ष्यानुरूप खरीद नहीं करने वाले गेहूं क्रय प्रभारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत भी किए जाएंगे। क्रय केंद्र प्रभारियों, एजेंसी अधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों की बैठक में जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने सख्त निर्देश दिए कि जिले का कोई भी मंडी सचिव बिना मेरी पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडे़गा।

सभी क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे। जब तक पूरा गेहूं तोला नहीं जाता, तब तक केंद्र बंद नहीं किया जाएगा। 1525 रुपये प्रति क्विंटल से कम पर गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। एफसीआई को निर्देशित किया कि गेहूं पहुंचने पर तत्काल उसकी अनलोडिंग होनी चाहिए, लापरवाही मिली तो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन


गेहूं खरीद में अच्छा कार्य करने केंद्र प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, शिथिल अधिकारियों/कर्मचारियों को दंडित भी किया जाएगा। एडीएम बीएन यादव ने कहा क्रय केंद्र छुट्टियों में भी खुलेंगे। डिप्टी आरएमओ जेपी सिंह सहित क्रय एजेंसियों के पदाधिकारी तथा केंद्र प्रभारी रहे।

जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित  किया है कि वह अपने केंद्र पर क्रय केंद्र पुस्तिका बनाएं। जिसमें क्षेत्र के बडे़ किसानों का नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित करे। इसके साथ ही रोजाना अब किसानों को फोन करके गेहूं विक्रय के बाबत वार्ता करें तथा उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने को प्रेरित करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें