फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार बंधु की बैठक में डीएम के समक्ष व्यापारियों ने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम व एसपी ने बिंदुवार व्यापार बंधुओं से बातचीत की। इस बीच व्यापारियों ने भी अपनी समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर शुरू हुई बैठक में व्यापारियों ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के समक्ष अतिक्रमण, बिजली आदि की समस्याएं रखीं। इस पर डीएम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाए। नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पालिका व पंचायतों में अभियान चलाकर नगर से अतिक्रमण हटाया जाए तथा अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। बिजली समस्या को लेकर डीएम ने कहा कि बिजली की लाइन जहां जर्जर है, उसे तत्काल बदलवाया जाए। इसके अलावा अभियान चलाकर विद्युत चेकिंग की जाए, जिससे लाइनलॉस आदि समस्याओं में कमी आ सके।
इसके बाद मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की गई। इसमें सभी कार्यदायी संस्थाओं से विस्तार पूर्वक परियोजनाओं के बारे में जाना। डीएम ने कहा कि परियोजना का कार्य उच्च गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, व्यापार बंधु से संबंधित व्यापारी तथा अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह समेत सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें