फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दवाई चोरी, हेल्प डेस्क ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवाई चोरी होने का मामला सामने आया है। चीफ फार्मासिस्ट को निरीक्षण में औषधि कक्ष में कई दवाई कम मिलीं जिसपर उन्होंने हेल्प डेस्क ऑपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संभल के जिला अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट जामिन अली ने तहरीर देकर बताया कि मुख्य औषधि कक्ष का निरीक्षण किया गया था जिसमें कई दवाएं कम पाई गईं। हेल्प डेस्क ऑपरेटर प्रिंस कुमार औषधि स्टॉक रजिस्टर लेकर आया था और मेडिसन स्टॉक का रजिस्टर से मिलान करने को कहते हुए मेडिसन स्टॉक रजिस्टर ले गया। 11 जुलाई को अवलोकन किया तो पता चला कि हेल्प डेस्क ऑपरेटर द्वारा औषधि स्टॉक रजिस्टर और मेडिसन स्टॉक रजिस्टर में ओवर राइटिंग की गई है। 30 किट के स्थान पर 60 किट दर्ज की हैं।
चीफ फार्मासिस्ट का आरोप है कि औषधि कक्ष से प्रिंस कुमार ने दवाई चोरी की हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें