संभल में मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल करते सिटी मजिस्ट्रेट और औधि निरीक्षक। संवाद
संभल (संभल)। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को संभल में दो मेडिकल स्टोरों पर जांच की। लाइसेंस धारक न मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को बंद कराते हुए नोटिस जारी किया है, जबकि प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर दूसरे मेडिकल स्टोर संचालक को भी नोटिस दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने सीएचसी संभल के सामने रेड क्रॉस मेडिकल (मंजर मेडिकल) का निरीक्षण किया। मेडिकल पर प्रतिबंधित दवाएं भी रखी पाई गईं। औषधि निरीक्षक का कहना रहा कि ऐसी दवाइयां मिलीं जो बिना परामर्श के नहीं बेची जा सकती लेकिन बिक्री हो रही थी। दवाइयों के खरीद का रजिस्टर मेंटेन नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर के संचालक को प्रपत्र 35 का नोटिस दिया। मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस धारक नहीं मिले। जबकि लाइसेंस धारक का उपस्थित रहना अनिवार्य है। लाइसेंस धारक के उपस्थित न रहने के कारण मेडिकल स्टोर को अग्रिम निर्देश तक बंद कराया गया। तीन दिन में जवाब देते हुए वेरिफिकेशन नहीं कराया तो लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं शंकर चौराहा पर स्थित निर्देश मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। इनसे संबंधित कागज नहीं दिखाए गए। औषधि निरीक्षक की ओर से नोटिस दिया गया है।