फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एमसीए रेड ने एमसीए ब्लू को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर खेले जा रहे जूनियर वर्ग की एमसीए ब्लू और एमसीए रेड की टीम के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन रविवार को शानदार मुकाबला हुआ। एमसीए रेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एमसीए ब्लू की टीम को चार विकेट से हरा कर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी विराट मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

मैच 18 ओवर का खेला गया। एमसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें एमसीए ब्लू की टीम 17 ओवर में ही 134 रन बना कर ऑलआउट हो गई। जिसमें अविरल ने 50 और वंश ने 09 रनों का योगदान टीम को दिया। एमसीए रेड की तरफ से गेंदबाज शादान ने 04 ओर विराट ने 01 विकेट झटका। जवाब में उतरी एमसीए रेड के बल्लेबाजों ने धुआंधाड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 135 रन बना कर मैच जीत लिया। जिसमें विराट ने 48 और सुरभि ने 23 रनों का योगदान दिया। एमसीए ब्लू की तरफ से गेंदबाज वंश ने 03 ओर प्रतीक्षा न 01 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विराट अग्रवाल को दिया गय। अंपायर की भूमिका कुश कुमार रावत और विकास माथुर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें