फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक ने रविवार दोपहर एक बजे करीब अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को अकेला छोड़ गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि युवक की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते उसने मौत को गले लगा लिया। कैथल गेट चौकी इंचार्ज सीमा चौधरी ने बताया कि किसी युवक के आत्महत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें