फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर 38 ग्राम पंचायत बनियाखेड़ा की सूची से हटी, मुरादाबाद में भी नहीं हुई शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लाक परिसीमन के बाद बनियाखेड़ा में आंशिक बिलारी के नाम से जुड़ीं 38 ग्राम पंचायत मुरादाबाद में शामिल हो गई हैं। पंचायत राज विभाग संभल के लॉगइन से नाम हट गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की 23.51 लाख रुपये की मजदूरी अटक गई है। मजदूर रुपयों के लिए परेशान हैं। विभाग भी शासन को पत्र लिख चुका है, पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जनपद के बनियाखेड़ा ब्लाक में 44 ग्राम पंचायतें संभल की और 38 ग्राम पंचायत मुरादाबाद के आंशिक बिलारी की शामिल थीं। नवंबर 2020 में शासन ने दोनों ब्लाकों का परिसीमन कर दिया। बनियाखेड़ा ब्लाक में शामिल आंशिक बिलारी की 38 ग्राम पंचायतों को मुरादाबाद में पूर्णतया विलय कर दिया है। इन 38 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के 130 लाभार्थी हैं। प्रत्येक आवास पर 90 दिन का मनरेगा का कार्य कराया जाता है। खास बात यह है कि ब्लाक परिसीमन के बाद 38 ग्राम पंचायत और उनमें काम करने वाले करीब नौ हजार मनरेगा मजदूर बनियाखेड़ा ब्लाक के विभागीय लॉगइन से हट गए हैं। अब विभाग इनका भुगतान नहीं कर पा रहा है। आवास योजना में ही करीब 23 लाख 51 हजार रुपये की मजदूरी मजदूरों को नहीं मिल पा रही है।
दो लॉगइन थे बनियाखेड़ा ब्लाक में
बनियाखेड़ा ब्लाक में संभल जनपद की 44 व मुरादाबाद जनपद की 38 ग्राम पंचायतें थीं। एक लॉगइन से संभल जनपद का कार्य व भुगतान होता है तथा दूसरी से मुरादाबाद जनपद की ग्राम पंचायत का कार्य। ब्लाक परिसीमन के बाद मुरादाबाद जनपद की ग्राम पंचायत वाला लॉगइन तो खुल रहा है, पर उसमें शामिल ग्राम पंचायत, मनरेगा मजदूरों की सूची, मस्टरोल अपडेट कार्य, निर्माण कार्य, भुगतान आदि सभी लिंक हट गए हैं। इन रिकार्ड को अभी विभागीय ऑनलाइन रिकार्ड में मुरादाबाद जनपद में भी शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आंशिक बनिखेड़ा की 28 ग्राम पंचायत का यही हाल
चंदौसी। ब्लाक परिसीमन के आंशिक बिलारी क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायत मुरादाबाद में और आंशिक बनियाखेड़ा की 28 ग्राम पंचायत पूर्णतया संभल जनपद में शामिल हो गई है। इन 28 ग्राम पंचायतों का रिकार्ड भी अपडेट नहीं हो पाया है।
ब्लाक परिसीमन के बाद शासन ने बनियाखेड़ा के ऑनलाइन लॉगइन रिकार्ड से 38 ग्राम पंचायतों को हटा दिया है। इस कारण मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मुरादाबाद से बनियाखेड़ा में शामिल हुई 28 ग्राम पंचायतों का कार्य भी प्रभावित है। शासन को सूचना भेजी जा चुकी है। जल्द समाधान होने की संभावना है। शिखर श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें