फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों दवारा फायरिंग करने का मुददा प्रशासन के सामने उठा, जांच होगी

विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में व्यापारियों की बैठक लेते आईजी रमित शर्मा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। शुक्रवार को संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन को नई जानकारी कुछ लोगों द्वारा दी गई है। इसमें कहा गया है कि कुछ बाहरी लोग फायरिंग कर रहे थे। उनकी वीडियो बनाई गई है। यदि जांच की जाए तो हकीकत सामने आ सकती है। आरोप है कि बाहरी लोग माहौल को ज्यादा बिगाडने की फिराक में लगे थे। बाइकों में लगाई गई आग के मामले में सीसीटीवी कैमरे चेक करने का आग्रह किया गया है। जिससे हकीकत साफ हो सके।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है। पुलिस के आला अधिकारियों और प्रशासन को दी गई जानकारी में बताया गया है कि शुक्रवार को पुलिस और भीड़ में जिस समय हिंसा हुई उस समय कुछ बाहरी लोगों ने कई स्थानों पर फायरिंग की। इसकी कुछ लोगों ने वीडियो बनाई है।
आरोप है कि बाहरी लोग माहौल को ज्यादा खराब करना चाहते थे। इसी के चलते उन्होंने पुलिस और भीड़ के बीच हुए संगर्ष की घटना का फायदा उठाया और फायरिंग की। बाइकों में आग लगाने की घटना में शंकर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की बात भी कही जा रही है क्योंकि कैमरों की रिकार्डिंग में बाइक जलाने वाले कैद हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए। जिससे उपद्रव मचा रहे लोगों को चिह्ति किया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने वीडिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि जो भी जहां दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जानी निश्चित है। आईजी ने भी कहा है कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। आईजी, एसपी और डीएम से जांच की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें