फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में मुस्तैद रहा प्रशासन, सामान्य नजर आए हालात

विज्ञापन
चंदौसी के बड़ा बाजार में रविवार को खुली दुकानें। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। पुलिस ने रविवार को भी लगातार सतर्कता बनाए रखी। कई स्थानों पर पुलिस बल पूर्व की भांति की तैनात रहा। शहर में पुलिस ने रूट मार्च किया। बाजारों पर भी लगातार निगाह रखी गई। यूं रविवार साप्ताहिक बंदी का दिन था, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानें खुली नजर आईं। जिससे हालातों के सामान्य होने की दिशा में पुलिस प्रशासन को भी मदद मिली।
विज्ञापन

यह दीगर बात है कि रविवार को कहीं किसी संगठन ने कोई ऐसी गतिविधि नहीं की, जिससे शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने की आशंका पनपती लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था में कोई ढ़ील नहीं दी। उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ अशोक कुमार के साथ आंदोलन प्वाइंट बन चुके हैं फव्वारा चौक पर लगातार जमें रहे।
कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च निकाला। उनके साथ शहर के कई जिम्मेदार नागरिक जिनमें कवि माधव मिश्र, विनय सर्राफ, हरि गोपाल आदि कई लोग भी बैठे रहे। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह व अन्य इंस्पेक्टर लगातार शहर में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

सुबह को अरविंद गुप्ता, प्रेम ग्रोवर, राजीव वाष्र्णेय कई व्यापारी नेताओं ने बाजार में घूमकर लोगों से अपील की कि वह हालातों का सामान्य बनाने की दिशा में काम करते हुए अपनी दुकानें सामान्य रूप से खोलें। इस पर कुछ व्यापारी जो बाहर गए हैं, या किसी अन्य कारणों से दुकान नहीं खोल पाए, उन्हें छोड़कर शेष पूरा बाजार खुल गया। जिससे लोग खरीदारी करते भी नजर आए। फुटपाथ पर भी दुकानें लगी। जिससे चंदौसी में हालात सामान्य नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें