फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से संक्रमण का खतरा, लोग दे रहे प्रशासन को इत्तिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी/संभल। असमोली क्षेत्र के गांवों में पिछले दो दिनों में दूसरे देशों और राज्यों से अपने घरों को लौटे लोगों से संक्रमण का खतरा बढ गया है। विदेश में लेबनान तथा देश के सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य केरल से आए लोगों की आमद से ग्रामीण सबसे ज्यादा खौफजदा हैं। जबकि बाहर से आने वालों का सिलसिला अभी जारी है। शहरों में बंदी के चलते ये लोग देहात में खुल रही दुकानों पर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी को पहुंच रहे हैं। दुकानों पर भीड़ जुट रही है। इसके चलते संक्रमण का खतरा बढ गया है। खंड विकास अधिकारी असमोली शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधानों को का गया है। कि बाहर से आने वाले लोगों की सूची बनाकर उन्हें उपलब्ध कराई जाए। जिससे इनकी जल्दी से स्क्रीनिंग कराई जा सके।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों से न घबराएं, सिर्फ सूचना दें
संभल। सीएमओ डा. अमिता सिंह का कहना है कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से घबराने या परहेजकरने की जरूरत नहीं है जो लोग बुखार, जुकाम या खांसीसे पीड़ित हैं उनसे दूरी बनाकर रखने की जरूरत हैऔर उनके बारे में निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अवगत कराने की जरूरत है।प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर टीम का गठन किया गया है। टीम गांव जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग करेगी और उसके बाद उनका उपचार भी कराएगी। यदि कोई व्यक्ति विदेशी व्यक्ति के संपर्क में रहा है तो उसका कोरोना आशंकित मानकर टेस्ट भी किया जाएगा। लेकिन सामान्य लोगों के लिए टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।
देहात में खूब दौड रहे ई रिक्शा और अन्य वाहन
ओबरी। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शहरों में यातायात पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जबकि इस बंदी का देहात में कोई पालन नहीं हो रहा है। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में ई रिक्शा व अन्य वाहन खूब दौडे। इस दौरान वाहन चालकों ने यात्रियों से मनचाहा किराया वसूला।
विज्ञापन

सब्जियों की खरीदारी बढ़ी- आलू का दाम 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया
आवश्यक वस्तुओं के दामों में दस से बीस प्रतिशत तक हुई बढोत्तरी
संभल/चंदौसी/ओबरी। कोरोना वायरस के जीवन चक्र को तोडने के लिए महानगरों में लगे कफर्यू से दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति ठप पड गई है। जिससे आटा, चावल, दाल, तेल, घी, मसाले, चाय तथा आलू, गोभी, टमाटर, मूली, गाजर, हरी मिर्च, आदि महंगी हो गई हैं। दस से बीस प्रतिशत तक कीमतों में इजाफा हुआ है। लोगों ने जरूरत के सामान के बढते दामों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
संभल व चंदौसी में मंगलवार को सब्जी की खरीदारी के लिए भीड़ रही। आलू का जो भाव 20 रुपये प्रति किलोग्राम था वह बढ़कर 25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। जबकि प्याज तीस से 35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए है। हरी सब्ज्यिों के दाम भी तीन से पांच रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं। हरी सब्जी भी मंहगी हो गई। जो तरोई तीस चालीस रुपये प्रति किलोग्राम थी वह 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। जो लोग सब्जी खरीद रहे थे उनका कहना था कि जरूरत के वक्त ऐसी ही मंहगाई आती है लेकिन क्या करें। खरीदना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें