फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल से लौटे तीन युवकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, 14 दिन के लिए घर में आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहा पूरा देश बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। आम लोगों की जिंदगी को इस वायरस से बचाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण करा उनको अस्पताल या घर में आइसोलेट किया जा रहा है। जिससे उनमें कोई लक्षण मिले तो तत्काल उपचार किया जा सके और अन्य कोई व्यक्ति इस संक्रमण की चपेट में न आ पाए। इसी क्रम में केरला से लौटे तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। उनकी हालत तो ठीक है लेकिन एहतियातन उनको घर में ही रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक केरला से लौटे हैं। यह दोनों युवक हेयर सैलून में काम करते हैं। काफी समय से वहां रह रहे थे। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा तो यह दोनों युवक अपने घर को लौट आए। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। जिसके बाद बुधवार सुबह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
दोनों युवकों की हालत ठीक है फिर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके घर में आइसोलेट किया गया है। साथ ही परिजन व परिचित लोगों को 14 दिन तक संपर्क में रहने की हिदायत दी है। चिकित्सकों ने कहा है कि यदि कोई स्वास्थ्य में समस्या आती है तो तत्काल सूचना दी जाए।
विज्ञापन

हालांकि चिकित्सकों की टीम समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करती रहेगी। वहीं दूसरी ओर एक युवक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी केरला से लौटा है। यह युवक भी हेयर सैलून में काम करता है। तीन महीने से केरला में ही रह रहा था। सोमवार की रात को 9 बजे गांव लौटा है। मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा जहां स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 14 दिन के लिए आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें