संभल के चंदौसी थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जगदीशपुरी में मास्क लगाए बदमाश दीवार फांद कर घर में घुस गए और सोते समय मकान मालिक को डंडे से पीटकर कब्जे में ले लिया। कमरे में सेफ व संदूक के ताले तोड़कर बदमाश नकदी व जेवर लूट ले गए। डेढ़ घंटे घर में रहे और आराम से वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मकान स्वामी को उपचारित कराया है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया।
थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जगदीशपुरी निवासी मुन्ना सिंह मंडी समिति में पल्लेदार है और मेलों में जंपिंग झूला भी लगाता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे मास्क लगाए चार बदमाश दीवार फांद घर में घुस आए। मच्छरदानी में सो रहे मुन्ना सिंह पर डंडे से वार कर दिया। शोर सुनकर पत्नी भी जाग गई। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दो बदमाश दंपती के पास खड़े रहे और अन्य बदमाश कमरों में घुस गए बदमाशों ने घर में रखी 25000 रूपये की नकदी, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी कुंडल, चांदी का कूल्हा, दो जोड़ी चेन, एक अंगूठी निकाल कर ले गए। पत्नी के कानों के कुंडल, नाक की लोंग भी छीन ली।
करीब डेढ़ घंटा बदमाश घर में रहे। पास में डीजे बजने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया। जाते हुए बदमाश मेन गेट के आगे से कुंडी लगाकर फरार हो गए। घायल मुन्ना मकान के पीछे का दरवाजा खोलकर पड़ोस में अपने भाई राजू के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। डायल 112 पुलिस सूचना पर कुछ देर में पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी ले जाया गया। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा सूचना पर मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घर से करीब 200 कदम दूर घर से लूटा गया कपड़े का बैग मिला है। बैग में मेकअप का सामान पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने रात में ही लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में लगी है।
बदमाश ने मारपीट कर घर में लूट के पास में डीजे बजने के कारण किसी को जानकारी नहीं हो पाई वर्मा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही।
-डॉ. प्रदीप कुमार सीओ चंदौसी।