फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उत्तराखंड के योगा शिविर में संभल के छात्रों ने किया योगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतला खेत में उत्तर प्रदेश भारत एवं स्काउट गाइड ने पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमे संभल जिले के तृप्ति सिंह, प्रियंका, प्रफुल्ल कुमार आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि योग मनुष्य के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

योग केवल शारीरिक आसन तक सीमित नहीं है। बल्कि ये हमारे मन और चेतना पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। आयोजन में आयुष मंत्रालय के योग प्रोटोकॉल के साथ साथ विभिन्न रोगों के उपचार व विभिन्न योगों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर की समन्वयक सितारा त्यागी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरीश पाल सिंह, अनिल कपूर, अनुज कुमार, ऋषभ सक्सेना, खुशाल कुमार, आनंद सिंह, कुमुद मेहरा, अरविंद श्रीवास्तव, कुसुम मनराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें