फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ के भगतपुर पहली गांव में विवाहिता नेहा (22) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के बरामदे के दरवाजे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति व ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच कर नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव भगतपुर पहली निवासी कृष्णपाल की शादी तीन साल पहले जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के गांव चुल्हारा के रहने वाले सत्येंद्र सिंह की पुत्री नेहा से हुई थी। पति कृष्ण पाल ने बताया कि सुबह आठ बजे खाना खाने के बाद वह अपने पिता के साथ पशु बाजार से गाय खरीदने गए थे। सुबह 10 बजे करीब वापस लौट कर आए तो पत्नी का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका था। गले में दुपट्टे का फंदा कसा था।
चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। नेहा के पिता सत्येंद्र सिंह ने पुलिस तहरीर दी। इसमें कहा कि शादी के बाद से ही पति व ससुर पर दहेज की मांग करते हुए पुत्री के साथ मारपीट करते थे। पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच कर नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें