ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सोत में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी राजकुमार ने असमोली थाने में सूचना दी कि उनकी बेटी लक्ष्मी (20) को ससुराल पक्ष के लोगोें ने मारकर फंदे से लटका दिया है। इस सूचना के बाद सीओ कुलदीप कुमार और थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद