गुन्नौर इलाके में राडवेज बस सड़क पर खड़े दूसरे वाहन से टकराया गया। इस हादसे में 14 यात्री जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव रसूलपुर के नजदीक बुधवार देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचा।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरेली डिपो की बस आनंदबिहार से चल कर बदायूं जा रही थी। बस में करीब 20 यात्री ही थे। अधिकांश यात्री नींद में में थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव रसूलपुर के नजदीक अचानक बस अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई।
टक्कर लगने से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर लगने से यात्री अपनी-अपनी सीटों से उछल कर इधर-उधर टकरा गए। हादसे में डीसीएम चालक 14 लोग घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां घायल हारुन पुत्र बुद्धि निवासी फकीरा मोहल्ला थाना बहजोई व प्रवीण पुत्र स्वराज निवासी गठोना थाना उझानी जनपद बदायूं की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।