बबराला। राजघाट रोड स्थित मायके आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल गुन्नौर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, महिला की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। मौत के बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के राजघाट गंगा घाट पऱ अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद