फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे महिला के भाई ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली इलाके के गांव ईसमपुर डांडा निवासी सुनीता (22) की शादी करीब चार वर्ष पहले सिरौरा काजी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बुधवार को सुनीता का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंच मायके वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ आलोक कुमार सिद्दू ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका के भाई महेश ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता के दो बच्चे हैं जिनमें दो माह का बेटा अमन और तीन वर्ष की बेटी आरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें