फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका फूलवी का शव चारपाई पर पड़ा मिला।मृतका के पिता बाबू खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने बेटी फूलवी की शादी दो वर्ष पहले फिरोज के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। मृतका के पिता ने पति व सास पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करेली में सोमवार की रात फूलवी (23) पत्नी फिरोज की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के पिता बाबू खां निवासी धनौरा गौरी थाना सिरौली जनपद बरेली व अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने सोमवार की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका फूलवी का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। गले में निशान बने हुए थे। मायके वालों के आने से पहले ही पति व अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए थे। मृतका के पिता बाबू खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने बेटी फूलवी की शादी दो वर्ष पहले फिरोज के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी पुत्री को परेशान करने लगे थे। आरोप है कि पति व सास ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ दिनेश कुमार, अंडर ट्रेनी सीओ दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पति फिरोज और सास रहीसन के खिलाफ विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें