फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जहरीले कीड़े के काटने से विवाहिता की मौत

Mon, 20 May 2024 04:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरी में छत पर सो रही माला (22) को देर रात जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चार्टन निवासी सुरेश ने एक साल पहले अपनी बेटी माला की शादी धनारी थाना क्षेत्र के वमनपुरी गांव निवासी जीतपाल से की थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात माला छत पर सो रही थी। देर रात किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे देशी उपचार कराने के लिए किसौली गांव लेकर गए। जब तबीयत में कुछ सुधार हुआ तो घर लेकर आ गए। बताते हैं कि सुबह चाय पीने के बाद उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे बहजोई अस्पताल लेकर गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला का इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौत का सही कारण जाने के लिए पुलिस से पीएम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया।

वर्जन
परिजनों ने इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव पीएम को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक धनारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें