फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से रचाई शादी, परिजनों ने नकारा

Wed, 13 Dec 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम महिला ने तीन माह पहले धर्म परिवर्तन कर हिंदू प्रेमी से शादी रचा ली। अब प्रेमी के परिजनों ने उसे नकार दिया और दो दिन पहले घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम महिला की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती थी। दोनों फोन पर एक-दूसरे से बात करते थे। इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महिला ने तीन माह पहले बहजोई के एक मंदिर में धर्म परिवर्तन के बाद शादी रचा ली। जिसके बाद वह दोनों दिल्ली जाकर रहने लगे। महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चे हैं। धर्म परिवर्तन कर शादी के समय प्रेमी ने उसके तीनों बच्चों को भी स्वीकार किया था, लेकिन अब प्रेमी के परिजन उनके रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। आरोप लगाया कि प्रेमी के परिजनों ने दो दिन पहले उसे घर से निकाल दिया। कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर चुकी है और पति के साथ रहना चाहती है। नखासा थाना प्रभारी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें