फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति ड्राइवर ने सीएचसी में दी बेटे की शादी की रिसेप्शन पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी के परिसर में सोमवार की रात विभाग के ड्राइवर ने बेटे की शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। दावत के बीच डीजे पर खूब धूम धड़ाका हुआ। रात को पहुंचे एमओआईसी ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजन करने पर ड्राइवर को फटकार लगाई तथा मामले की शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

संभल जनपद में सीएमओ के अधीन तैनात ड्राइवर का परिवार चंदौसी सीएचसी परिसर में रहता है। हाल में ही ड्राइवर के बेटे की शादी हुई है। शादी के बाद ड्राइवर ने बेटे की शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। सोमवार की रात पार्टी का आयोजन किया गया। इसके लिए ड्राइवर की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई। सीएचसी परिसर में ही पंडाल लगाकर दावत दी गई। पार्टी में शामिल हुए मेहमान और दोस्तों ने डीजे पर खूब मस्ती की। पार्टी में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें