फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और निजी अस्पताल बना एलटू कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी व्यवस्थाएं सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रशासन के निर्देश पर संभल में एक और निजी अस्पताल को एल-2 कोविड अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए एसडीएम दीपेंद्र यादव व स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने मंगलवार को निरीक्षण किया है। एल-2 अस्पताल की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोमवार को संभल के एशियन हसीना बेगम अस्पताल को एल-2 कोविड अस्पताल बनाया गया था। इसमें 22 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, अब सिल्वेंजा अस्पताल को एल-2 कोविड अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल के संचालन से पहले एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व नगर के निजी चिकित्सकों के साथ निरीक्षण किया है। इस अस्तपाल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन व अन्य इंतेजाम पूरे मिले। इस अस्पताल के सहयोग से अब मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सकता है। मरीजों को अब बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। इस दौरान डॉ. ऋतु सक्सेना और डॉ. फहद भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि सिल्वेंजा अस्पताल में 100 बेड का एल-2 अस्पताल संचालित करने की योजना है। इसलिए इसका निरीक्षण किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें