फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में लाल निशान लगाकर चिंहित किया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में अतिक्रमण को लेकर जारई गेट से बदायूं चुंगी तक लाल निशान लगाकर जगह चिंहित की गई। अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए चार दिन का समय दिया गया है। सोमवार से पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाया जाएगा और जुर्माना भी वसूला किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की नगर पालिका परिषद के ईओ राजकुमार के नेतृत्व ने पालिका कर्मचारी ने जारई गेट से बदायूं चुंगी तक अतिक्रमण के दायरे में आने वाले स्थानों पर लाल निशान लगाए गए। अधिकांश जगह स्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण शामिल थे। इस मार्ग पर नागरिकों ने पालिका की नाली के ऊपर से फुटपाथ तक पक्का अतिक्रमण कर रखा है। बुधवार को पालिका की टीम लाल निशान लगाने पहुंचे तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण करने वालों को चार दिन समय देकर कहा कि वह स्वयं अतिक्रमण को हटा लें। सोमवार से शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब पालिका कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा, तो उसका घंटे के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा और जो सामान पालिका की जगह रखा मिलेगा उसे जब्त कर लिया जाएगा। यह बात सुन कुछ लोगों ने अभी से ही किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें