फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम्हारे गांव में वोट तो मिले नहीं तो सड़क क्यों बनवाएं’

Mon, 05 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव अख्तयार ठिलूपुरा निवासी पूर्व प्रधान विजय पाल त्यागी ने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उनके बताए पर यकीन करें तो वह कैबिनेट मंत्री से अपने महमूदपुर इम्मा और ठिलूपुरा गांव के बीच टूटी पड़ी 500 मीटर सड़क बनवाने के लिए पिछले दिनों मिले थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने टका सा जवाब दिया- जब आपके गांव में वोट नहीं मिले तो सड़क कैसे बनवाएं। विजय पाल त्यागी का कहना है कि उन्होंने इस जवाब का उल्लेख करते हुए अपना प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री के पास भेज दिया। अगर मंत्री जी इस जवाब से इनकार करते हैं तो वह उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद का कहना है कि वह विजयपाल त्यागी को नहीं जानते। आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें