इसमें मेले के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए घंटों मंथन किया।
उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने विभागवार जिम्मेदार अधिकारियों को मेले के दौरान गंभीरता से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान नगर की सड़कों पर प्रकाश और सफाई व्यवस्था के साथ साथ मेला ग्राउंड की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत, साफ सफाई के लिए अधिशासी अधिकारी विकास सेन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का विश्वास दिलाया। मेले के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
रेल विभाग के स्टेशन अधीक्षक एचएल राना और स्टेशन मास्टर आशीष मिश्रा से मेलार्थियों के आवागमन के लिए पर्याप्त ट्रेनों के संचालन के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराए जाने की बात कही। रोडवेज के कार्यवाहक प्रभारी मनीराम को मेले के दौरान आवागमन के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था और बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर ने मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का विश्वास दिलाया है। उप जिलाधिकारी संजय कुमार, डा. हरवेंद्र सिंह, ईओ विकास सेन, प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर, केशव देव वार्ष्णेय, विनय अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक एचएल राना, सतीश यादव मंचासीन रहे। प्रभात कृष्णा, शशिकांत गुप्ता, लाल मोहम्मद शास्त्री, सतेंद्र मामा, रूपी बाबू, जल निगम के सहायक अभियंता वकार हुसैन, रोडवेज के कार्यवाहक प्रभारी मनीराम, स्टेशन मास्टर आशीष मिश्रा, मनोज कुमार मीनू, ललित किशोर, पीके अग्रवाल, राहुल चौधरी, लोकेंद्र शर्मा, हाजी इश्तयाक वेग, अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।