फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर, आम जमीन पर

Thu, 05 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
अाम ‌
विज्ञापन
मंगलवार की रात आई भीषण आंधी आम पर कहर बनकर टूटी। कई क्विंटल आम टूटकर नीचे गिर गए। बाग में रहने वाले लोगों ने इन्हें एकत्र कर लिया था। बाग वालों का कहना था कि आम को काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई मुश्किल है।
विज्ञापन


संभल और असमोली क्षेत्र में कई सौ हेक्टेयर में आम के बाग हैं। असमोली क्षेत्र में ही सैकड़ों बीघे में आम के बाग हैं। अमर उजाला की टीम को असमोली मिल चौराहा पर साठ बीघा बाग में बागवान आरिफ मिले।

आंधी से आम को नुकसान के बाबत जब उनसे पूछा गया तो वह एकदम उदास हो गए। उनके चेहरे पर चिंता के भाव थे उनका कहना था कि किसान हर तरफ नुकसान में हैं। रात आई आंधी में एक ही बाग में 50 क्विंटल से अधिक आम टूटकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन


इससे एक लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया। ओबरी गांव के बागवान मोहम्मद नईम ने बताया कि इस बार आम की पैदावार अच्छी हुई, तो मन में उम्मीद जगी कि फसल अच्छी है तो दाम भी अच्छे मिल जाएंगे। लेकिन आंधी पर अरमानों पर पानी फेर दिया।

डेढ़ क्विंटल से ज्यादा आम टूटकर बाग में गिर गए। इससे करीब 30000 रुपये की क्षति हुई है। अगर इस तरह एक दो बार और आंधी आई तो आम की फसल को काफी नुकसान होगा। वहीं किसान यावर अब्बास का कहना था कि उझारी क्षेत्र में उनका बाग है वहां पर नुकसान बहुत कम हुआ है। लेकिन फसल पर कीड़ों का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें