फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगने पर कोरेक्स नहीं दी तो केमिस्ट के गोली मारी

Tue, 27 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र में हजतरनगरगढ़ी में कोरेक्स की शीशी न देने पर केमिस्ट को गोली मार दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। परिजन केमिस्ट को लेकर मुरादाबाद गए हैं। थाना पुलिस भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी ली। लेकिन हमलावर हाथ नहीं आया। माना जा रहा है कि नशे के लिए कोरेक्स मांगी गई थी। 
विज्ञापन


गांव मिठौली की मढैय्या निवासी रईस का हजरतनगरगढ़ी में आजाद मेडिकल स्टोर है। सोमवार को शाम 5 बजे रईस मेडिकल पर बैठे थे तभी कार से तीन-चार लोग आए और कोरेक्स की शीशी मांगने लगे। रईस ने कोरेक्स न बेचने की बात कही तो दोनों में नोकझोंक के बाद विवाद हो गया। विवाद में कार सवार युवक ने तमंचा निकालकर रईस को गोली मार दी। गोली रईस के सीने में लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। 

  फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। किसी ने फोन से घटना की जानकारी रईस के परिजनों को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए और रईस को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। नखासा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी दी। रईस के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। घायल को देर शाम मुरादाबाद रेफर किया गया था। यहां से उसकी हालत को  गंभीर देख दिल्ली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


   उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गोली सीने में लगी है। नखासा के थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद हजरतनगर गढ़ी निवासी शाहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता लगा है कि नशे के लिए कोरेक्स मांग रहा था। लेकिन इस तथ्य पर जांच कर रहे हैं। दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें