फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंडी समिति फाटक आरओबी की ड्राइंग पास, रेलवे की ओर से टेंडर की तैयारी

Tue, 13 Feb 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। मंडी समिति डबल फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की ड्राइंग रेलवे मुख्यालय से स्वीकृत हो गई है तथा रेलवे की ओर से निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। वही सेतुनिगम ने भी अपने हिस्से के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया है। आरओबी बनने से चंदौसी की जनता को फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

चंदौसी नगर की आबादी करीब 1.30 लाख की है। शहर में दो स्थानों पर फाटक है। करीब एक चौथाई आबादी फाटक के दूसरी ओर बसती है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने से जाम की स्थिति रहती है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और डीएम मनीष बंसल के सहयोग से शासन ने मार्च 2023 में मंडी समिति डबल फाटक पर आरओबी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया था तथा इसके लिए 56 करोड़ के बजट की अनुमति भी दी थी। सितंबर शासन ने 21 करोड़ का बजट सेतुनिगम के लिए जारी भी कर दिया था। रेलवे बोर्ड की स्वीकृत के कारण अभी तक आरओबी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। रेलवे ने जनवरी 2024 में इस अनुमोदन को पास कर दिया था। इसके बाद निर्माण इकाई द्वारा द्वारा फाटक के ऊपर बनने वाले हिस्से की ड्राइंग बनाकर मुरादाबाद रेल डिवीजन को भेजी गई थी, वहां से प्रस्ताव रेल मुख्यालय बडोदरा हाउस को गया था। वहां से भी ड्राइंग पास हो गई है। अब रेलवे विभाग इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा और निर्माण एजेंसी इसका स्टीमेट तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजेगी। अब धीरे धीरे आरओबी के निर्माण ने गति पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें