फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: युवक का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला, घर से नशे में घूमने निकला था, परिजनों का रंजिश से इनकार

Wed, 07 Sep 2022 05:57 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)

सार

युवक घर से कुछ देर घूमने की बात कहकर निकला था। अगले दिन उसका शव गांव के बाहर खेत में एक बबूल के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। मृतक की आठ माह की बेटी है।
विज्ञापन
लापता युवक का मिला शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में रात के समय घर से घूमने निकले युवक का बुधवार की सुबह जंगल में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी रवि कुमार (23) शराब पीता था। परिवारों के अनुसार वह मंगलवार की रात आठ बजे करीब शराब पीकर घर लौटा। जैसे ही वह घर आया तो पत्नी सोनम ने खाने के बारे में पूछा। युवक ने कहा कि वह कुछ देर के लिए गांव में जा रहा है और वापस आकर खाना खाएगा। इसके बाद युवक सुबह तक वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक युवक की पत्नी ने समझा शायद किसी दोस्त के यहां गए होंगे।

बुधवार सुबह कुछ लोग खेतों की ओर गए, तो आबादी से करीब 100 मीटर दूर युवक के शव को बबूल के पेड़ से लटकते देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। युवक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। युवक की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को पेड़ से उतारा गया। इसी बीच सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

आठ माह की बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया

मृतक रवि के आठ माह की बेटी है। युवक की मौत से आठ माह की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी का कहना है कि किसी से कोई विवाद नहीं था, पता नहीं यह घटना कैसे हो गई।

गढ़िया गांव निवासी युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत होती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन

- वीपी सिंह पूनिया, प्रभारी निरीक्षक, गुन्नौर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें