फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम में हारा प्रेमी: पेड़ से लटककर दी जान, मरने से पहले बनाई वीडियो, कहा- मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार

Sun, 01 Jun 2025 11:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंस, सिंहपुरसानी

सार

यूपी के संभल स्थित ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी चरण सिंह ने शनिवार की देर शाम गांव के बाहर एक पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
मृतक चरन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं, मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। कोई कानूनी कार्रवाई भी न की जाए। इसमें किसी का दोष नहीं है। यह बात 22 वर्षीय चरन सिंह ने जान देने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहीं। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन तो जान देने के कारण को स्पष्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन गांव में चर्चा है कि युवक एक युवती के प्रेम में निराश हो गया था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

यूपी के संभल स्थित ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी चरण सिंह ने शनिवार की देर शाम गांव के बाहर एक पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दी है। युवक ने जान देने से पहले अपने मोबाइल का वीडियो रिकॉर्डर शुरू किया। इसमें वह पेड़ से फंदा बांधकर खुद लटकता दिख रहा है। 

40 मिनट के इस वीडियो में चरण सिंह ने यही कहा है कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। इसमें किसी का दोष नहीं है। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। शव लटका देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मोबाइल में जो रिकॉर्ड वीडियो मिला है। उसको कब्जे में लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा है जो मजदूरी करता है। चरण सिंह कभी कभी मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि युवक एक युवती से प्रेम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें